महुआ में सोए लोगों को बंधक बनाकर भीषण चोरी, लाखों के जेवर-नगदी ले उड़े चोर
महुआ में सोए लोगों को बंधक बनाकर भीषण चोरी, लाखों के जेवर-नगदी ले उड़े चोर

हुआ थाना क्षेत्र के अब्बूचक गोपालपुर गांव में चोरों ने आतंक मचा दिया। रविवार रात हाईस्कूल के पास शिक्षक रामप्रीत राय के घर में घुसे चोरों ने सोए हुए परिजनों को कमरे में बंद कर भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
➤ चोर रात करीब 2:30 बजे घर में दाखिल हुए। घर के बल्ब तोड़ दिए और एक किबाड़ से दूसरे किबाड़ में गमछा-दुपट्टा बांध दिया ताकि कोई बाहर न निकल सके।
➤ इसके बाद पेटी, बक्सा और अलमीरा तोड़कर एक लाख से अधिक के जेवरात, कीमती बर्तन और 42 हजार नगदी समेटकर फरार हो गए।
➤ घटना के बाद परिजन सदमे में हैं। महिलाओं के गहने चोरी होने से घर में रो-रोकर बुरा हाल है। भोर में ही पुलिस को सूचना दे दी गई थी।
➤ महुआ के उत्तरी इलाके में चोरों का आतंक:दो दिन पहले ही बगल की मांगुराही पंचायत के शर्मा गांव में चोरों ने तीन घर खंगाले थे। एक घर से 10 लाख से अधिक के गहने चोरी हुए थे। एसयूसीआई नेता ललित कुमार घोष ने कहा कि चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन एक भी चोर अब तक पकड़ा नहीं गया है। इलाके में दहशत का माहौल है।
