April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

परसौनी फाउंडेशन ने मैट्रिक-इंटर के सैकड़ों मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

परसौनी फाउंडेशन ने मैट्रिक-इंटर के सैकड़ों मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

रिपोर्ट: मो. सालिम आजाद, मधुबनी

बिस्फी प्रखंड की परसौनी पंचायत में परसौनी फाउंडेशन के तत्वावधान में “प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। समारोह में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

➤ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिस्फी विधायक आसिफ अहमद रहे। वहीं जदयू के वरिष्ठ नेता जनाब जहीर परसौनवी साहब तथा मिथिला इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के प्रिंसिपल डॉ. करुणाकर झा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

➤ विधायक आसिफ अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने छात्रों को निरंतर मेहनत, लक्ष्य के प्रति समर्पण और सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा दी। अन्य अतिथियों ने भी करियर के विभिन्न विकल्पों पर मार्गदर्शन दिया।

➤ समारोह के अंत में संस्था के निदेशक परवेज हसन दानिश ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और उपस्थित लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करती रहेगी।

➤ मौके पर चंदू कुमार, पूर्व मुखिया अफरोज अहमद, इरशाद आलम पप्पू, अमानुल्लाह, वलीउल्लाह, अनिल कुमार राम, शादाब मंजर, शाहिद समेत दर्जनों शिक्षाकर्मी और शिक्षा प्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.