विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
NR INDIA NEWS
प्रखंड की माधोपुर स्थित प्रेम प्रमिला स्कूल पर बच्चों के द्वारा शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। उनके द्वारा एक से बढ़कर एक विज्ञान के आविष्कार का मॉडल दिखाकर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया गया।
इस मौके पर पहुंचे शिक्षक संघ के पंकज कुशवाहा, डॉ अजय, डॉ प्रमोद कुशवाहा, राजीव कुमार, मंजेश कुमार, हिंदुस्तान मीडिया के नवनीत कुमार आदि बताया कि यहां बच्चों में प्रतिभा कूट-कूट कर भरी है। उन्हें अवसर देने की जरूरत है। बच्चों की जीवंत विज्ञान प्रदर्शनी सबको लुभाया।
