April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

एसपी वैशाली विक्रम सिहाग ने किया कटहरा थाना का वार्षिक निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

एसपी वैशाली विक्रम सिहाग ने किया कटहरा थाना का वार्षिक निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

वैशाली। संवाददाता चंद्रकांत पाठक , वैशाली,बिहार 

➤ आज दिनांक 21 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक वैशाली विक्रम सिहाग द्वारा कटहरा थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

➤ निरीक्षण के दौरान थाना के समग्र कार्य-व्यवहार, संसाधनों की उपलब्धता एवं पुलिसिंग की गुणवत्ता का व्यापक मूल्यांकन किया गया।

➤ पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर का भ्रमण कर मालखाना, शस्त्रागार, बैरक, हाजत एवं अभिलेख कक्ष का निरीक्षण किया तथा अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश भी दिए।

➤ उन्होंने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने, वारंट/कुर्की की प्रभावी कार्रवाई तथा क्षेत्र में नियमित गश्ती एवं वाहन जांच को और सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया।

➤ इसके साथ ही उन्होंने थाना में आने वाले आम नागरिकों के साथ संवेदनशील एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार सुनिश्चित करने तथा शिकायतों के शीघ्र निस्तारण हेतु पुलिस पदाधिकारियों को प्रेरित किया।

➤ निरीक्षण के दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बेहतर टीमवर्क, अनुशासन एवं जनविश्वास को मजबूत करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

➤ आपकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.