April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

*कटहरा थाना का वार्षिक निरीक्षण: एसपी विक्रम सिहाग ने लिया पुलिसिंग व्यवस्था का जायजा, दिए सख्त निर्देश*

*कटहरा थाना का वार्षिक निरीक्षण: एसपी विक्रम सिहाग ने लिया पुलिसिंग व्यवस्था का जायजा, दिए सख्त निर्देश*

रिपोर्ट: सुधीर मालाकार

हाजीपुर (वैशाली)

जिला पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने कटहरा थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना के समग्र कार्य-व्यवहार, उपलब्ध संसाधनों तथा पुलिसिंग की गुणवत्ता का व्यापक मूल्यांकन किया गया।

एसपी ने थाना परिसर का भ्रमण कर मालखाना, शस्त्रागार, बैरक, हाजत एवं अभिलेख कक्ष का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश भी दिए।

*लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन पर जोर*
पुलिस अधीक्षक ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने, वारंट एवं कुर्की की प्रभावी कार्रवाई तथा क्षेत्र में नियमित गश्ती एवं वाहन जांच को और सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया।

इसके अतिरिक्त, एसपी ने थाना में आने वाले आम नागरिकों के साथ संवेदनशील एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार सुनिश्चित करने तथा शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए पुलिस पदाधिकारियों को प्रेरित किया। उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बेहतर टीमवर्क, अनुशासन और जनविश्वास को मजबूत करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया।♦

निरीक्षण के दौरान महुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजीव कुमार, कटहरा थाना अध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.