April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

ताजपुर में भाकपा माले का 58वां स्थापना दिवस मनाया गया, जनांदोलन तेज करने का लिया निर्णय

ताजपुर में भाकपा माले का 58वां स्थापना दिवस मनाया गया, जनांदोलन तेज करने का लिया निर्णय

ताजपुर/समस्तीपुर। संवाददाता अब्दुल क़ादिर , बिहार

➤ 22 अप्रैल 2026 को भाकपा माले के 58वें स्थापना दिवस को भाकपा माले लोकल कमिटी के बैनर तले मोतीपुर में बुधवार को समारोहपूर्वक मनाया गया।

➤ कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के झंडोत्तोलन एवं शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ हुई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापक नेताओं के विचारों को याद करते हुए जनसंघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।

➤ सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि कम्युनिस्ट एकता के सही मायनों में मजबूत, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य के निर्माण के लिए संघर्ष को आगे बढ़ाना आज की जरूरत है।

➤ उन्होंने हर संभव तरीके से पार्टी का विस्तार और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही बुलडोजर हमले, महंगाई, बेरोजगारी तथा जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रतिरोध विकसित करने का आह्वान किया गया।

➤ कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव में अभियान चलाने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया।

➤ आइसा, इनौस, ऐपवा, खेग्रामस, अभाकिम, ऐक्टू, आशा, रसोईया, आंगनबाड़ी संगठनों को मजबूती करने का संकल्प भी लिया गया।

➤ एक प्रस्ताव पारित कर 16 से 18 मई को दरभंगा में आयोजित होने वाले भाकपा माले राज्य सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर जीबी बैठक करने, कोष संग्रह करने, प्रचार-प्रसार करने आदि का निर्णय लिया गया।

➤ कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कमिटी सदस्य ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने किया। प्रखंड कमिटी सदस्य शंकर महतो, मोतीपुर लाल सिंह, कैलाश सिंह, रंधीर कुमार, वीरेंद्र सिंह, विणुदेव राय, महेश्वर शर्मा, रामसागर राय, हीरालाल सिंह, संजय शर्मा, दिनेश साह समेत बड़ी संख्या में माले कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.