मुंबई में ‘इंडियन प्राइड वॉक’ और ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026’ का भव्य आयोजन
मुंबई में ‘इंडियन प्राइड वॉक’ और ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026’ का भव्य आयोजन
मुंबई। संवाददाता मोहम्मद सालिम आज़ाद
➤ कैटेलिस्ट एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित ‘इंडियन प्राइड वॉक (आईपीडब्लू)’ और ‘इंडियन एक्सीलेंस अवॉर्ड (आईईए) सीजन-4’ का भव्य आयोजन 19 अप्रैल 2026 को मुंबई में बड़े ही शानदार अंदाज़ में संपन्न हुआ।
➤ इस कार्यक्रम का आयोजन प्रसिद्ध प्रोड्यूसर, एंकर और समाजसेवी हबीब हाशिम मिथीबोरवाला ने किया, जिसमें फैशन, टैलेंट और सम्मान का अनूठा संगम देखने को मिला।
➤ कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और गणेश वंदना से हुई, जिसने पूरे माहौल को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया। इसके बाद शौर्य फाउंडेशन के विशेष बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया।
➤ इस भव्य आयोजन में फैशन रनवे शो खास आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें जरना शो ओपनर, भाग्यश्री शो स्टॉपर, सुरेखा, अनुपमा, आलिया, रंजन, हर्षिता, सूरज, मयूरी, तेजस्विनी, सुषमा, जया, ओम, अनु और अलका ने शानदार रैंप वॉक कर तालियां बटोरीं।
➤ कार्यक्रम के दौरान ‘सरेआम मोहब्बत’, ‘रब खो गया’, ‘मुंबई ची कोलिन बाई’ और ‘मेरे दिल में’ जैसे गीतों की प्रस्तुति ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया।
➤ ब्यूटी पेजेंट में तनाश ने ‘मिस कैटेगरी’ का खिताब जीता, जबकि तस्नीम ‘मिसेज कैटेगरी’ की विजेता रहीं। वहीं कोमल, वैश्णवी और प्रियंशु रनर-अप रहे।
➤ कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित हस्तियों को ‘इंडियन एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से दैनिक मुंबई हलचल के संपादक दिलशाद एस. खान, जावेद पारिख, डॉ. मुरसलीन शेख, एडवोकेट शाहबाज़ डी. खान, उर्वशी सोलंकी, अनीता ठक्कर, नरेश रॉक्स, स्वरूप भालवणकर, प्रक्सेप मिस्त्री, गुरु सिंह, विवेक सावंत, पैट्सी जून, संजीव गुप्ता समेत कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हैं।
➤ अंत में बॉलीवुड की महान गायिका आशा भोसले के सम्मान में 1 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
➤ आयोजक हबीब मिथीबोरवाला ने कार्यक्रम की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि वे ‘सीजन-5’ को और भी बड़े स्तर पर आयोजित करने की तैयारी में हैं। यह भव्य आयोजन मीडिया पार्टनर ‘दैनिक मुंबई हलचल’ के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
