April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जिलावासियों के नाम जिलाधिकारी की अपील: भीषण गर्मी में करें बिजली का संयमित उपयोग, सौर ऊर्जा अपनाएं

जिलावासियों के नाम जिलाधिकारी की अपील: भीषण गर्मी में करें बिजली का संयमित उपयोग, सौर ऊर्जा अपनाएं

रिपोर्ट सुधीर मालाकार। हाजीपुर (वैशाली)

जिला पदाधिकारी, वैशाली ने भीषण गर्मी और बढ़ती बिजली मांग के मद्देनजर जिलेवासियों से विद्युत का संयमित एवं जिम्मेदार उपयोग करने की अपील की है।

*जिलाधिकारी का संदेश:*

“जिला प्रशासन आप सभी से अनुरोध करता है कि वर्तमान भीषण गर्मी के कारण विद्युत की मांग अत्यधिक बढ़ गई है, जिससे विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है।

*बिजली बचाने के लिए करें ये काम:*
1. अनावश्यक रूप से पंखा, कूलर, एसी एवं लाइट चालू न रखें।
2. दिन के समय प्राकृतिक प्रकाश का अधिकतम उपयोग करें।
3. ऊर्जा दक्ष LED बल्ब एवं उपकरणों का प्रयोग करें।
4. एक साथ भारी विद्युत उपकरणों के उपयोग से बचें।
5. सभी कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों में कार्य समाप्ति के बाद विद्युत उपकरणों को बंद करना सुनिश्चित करें।

*सौर ऊर्जा अपनाएं, सब्सिडी का लाभ उठाएं:*
जिले के नागरिकों, संस्थानों, विद्यालयों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से विशेष आग्रह है कि सौर ऊर्जा जैसे वैकल्पिक एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को अपनाएं। घरों एवं संस्थानों में सोलर लाइट, सोलर पंप तथा सोलर रूफटॉप स्थापित कर स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा दें।

सरकार द्वारा *सब्सिडी आधारित पीएम सूर्य घर योजना* भी संचालित की जा रही है, जिसके अंतर्गत सोलर रूफटॉप स्थापना पर आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। आप सभी से अनुरोध है कि इस योजना का लाभ उठाकर स्वच्छ ऊर्जा को अपनाएँ और पर्यावरण संरक्षण में भी अपना सक्रिय योगदान दें।

हम सभी के सामूहिक प्रयासों से जिले में सभी उपभोक्ताओं को सुचारु, संतुलित एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।

*’आइए हम सब ऊर्जा को बचाएं, अपने बच्चों के बेहतर कल के लिए’*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.