April 23, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ के बिशनपुर बेझा गांव में भीषण चोरी, 20 लाख के गहने-नकदी ले गए चोर, कमरे में मिला गोली

 महुआ के बिशनपुर बेझा गांव में भीषण चोरी, 20 लाख के गहने-नकदी ले गए चोर, कमरे में मिला गोली

महुआ/वैशाली। संवाददाता रेणु सिंह, बिहार

महुआ थाना के कन्हौली धनराज पंचायत अंतर्गत बिशनपुर बेझा गांव के वार्ड संख्या 13 में बुधवार को दिनदहाड़े भीषण चोरी की घटना घटी। घर वाले जब दोपहर में पहुंचे तो ताला खुला और किवाड़ टूटा देख सन्न रह गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी डॉ मनोज कुमार सिंह के घर में चोरों ने 6 कमरों को खंगाल डाला। डॉ विभा सिंह ने बताया कि चोर घर में घुसकर छोटी बहू नेहा सिंह का अलमारी तोड़कर उसमें रखे 20 लाख से अधिक के गहने और अन्य सामान चोरी कर ले गए।

वहीं बड़ी बहू निशा सिंह की आलमारी तोड़कर 15 हजार नगदी सहित अन्य सामान ले गए। चोरों ने घर के कुल 6 कमरों को निशाना बनाया।

डॉ विभा सिंह ने बताया कि घटना के दौरान एक कमरे में चोर का एक गोली पलंग पर गिरा हुआ पाया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

उन्होंने बताया कि बड़ा पुत्र कुमार केशव उर्फ जीतू मंगलवार को घर बंद कर काम से गया था। उसकी पत्नी नेहा के पिताजी के निधन के कारण वह एक सप्ताह पूर्व सारा सामान छोड़कर मायके चली गई थी।

डॉ विभा सिंह अपना पुराना घर पर सोए थे। जब वे दोपहर करीब 12:30 बजे कुल देवता पूजन के लिए नए घर पहुंचे तो ताला और किवाड़ टूटा देख दंग रह गए। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.