सात दिवसीय अनुष्ठान व शिवलिंग स्थापना को लेकर बाजितपुर में निकली भव्य कलश यात्रा, 501 कन्याएं हुईं शामिल
सात दिवसीय अनुष्ठान व शिवलिंग स्थापना को लेकर बाजितपुर में निकली भव्य कलश यात्रा, 501 कन्याएं हुईं शामिल
_रिपोर्ट: नागेंद्र कुमार_ / सुधीर मालाकार।
पातेपुर (वैशाली)प्रखंड क्षेत्र के राघोपुर नरसंडा पंचायत के बाजितपुर गांव में महादेव हनुमान मंदिर में नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना को लेकर शनिवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ 501 कुमारी कन्याओं ने कलश यात्रा में भाग लिया।*दुर्गा मंदिर से शुरू हुई यात्रा*कलश यात्रा बजीतपुर स्थित विकल बालिका कन्या उच्च विद्यालय परिसर के दुर्गा एवं हनुमान मंदिर से शुरू हुई। यहां पहलेजा से लाए गए पवित्र गंगाजल का आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ शुद्धिकरण किया गया। इसके बाद कुंवारी कन्याओं ने माथे पर कलश धारण कर यज्ञ स्थल की ओर प्रस्थान किया। यात्रा में सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे।*आचार्यों ने कराया कलश पूजन*आचार्य विजय झा, गोविंद झा, भास्कर झा, चंदन झा, घनश्याम झा, कुंदन झा एवं अमित झा ने वैदिक मंत्रों के साथ पूजन संपन्न कराया। मुख्य यजमान ओम प्रकाश उर्फ चंदन कुमार एवं उनकी पत्नी अन्नू मिश्रा ने कलश पूजन किया। लगभग ढाई किलोमीटर की दूरी तय कर यात्रा यज्ञशाला पहुंची।*सात दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा*पुजारी मनमोहन झा व व्यवस्थापक राम नरेश झा, धनेश मिश्रा ने बताया कि 1988 में स्थापित हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना को लेकर यह अनुष्ठान शुरू किया गया है।*कार्यक्रम का विवरण:*1. *25 अप्रैल, शनिवार:* भव्य कलश यात्रा एवं पंचांग पूजन के साथ अनुष्ठान शुरू।2. *26-27 अप्रैल:* भगवान का अधिवास।3. *29 अप्रैल, मंगलवार:* मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित नर्मदा से लाए गए नर्मदेश्वर लिंग का नगर भ्रमण, रात्रि जागरण व बुधवार सुबह प्राण प्रतिष्ठा।4. *30 अप्रैल से 1 मई:* अष्टयाम महायज्ञ।5. *1 मई, शुक्रवार:* विवाह कीर्तन के साथ कार्यक्रम का समापन।इस अवसर पर राम सरोवर राय, शैलेंद्र कुमार उर्फ लालन जी, गोविंद दत्त कुमार, गुंजेश कुमार, गुंजन नेहरू कुमार, शीतेश कुमार, डॉ. अमरेश ठाकुर, मौजे साह, अमरजीत मिश्रा, संजीव शर्मा, शिवम कुमार, व्यवस्थापक धनेश मिश्रा, रवि भूषण उर्फ चुनू झा, छोटू झा, पिंकू मिश्रा, रामनरेश झा, राम नरेश राय, राघव मिश्रा, नीरज कुमार, मंदिर के पुजारी मनमोहन झा समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
