April 25, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मानव एकता दिवस: संत निरंकारी मिशन का रक्तदान महायज्ञ, 100+ यूनिट रक्त संग्रह

 मानव एकता दिवस: संत निरंकारी मिशन का रक्तदान महायज्ञ, 100+ यूनिट रक्त संग्रह 

╭──────༺♡༻──────╮

हुआ, वैशाली। रिपोर्ट: रेणु सिंह

╰──────༺♡༻──────╯

🩸 मानवता की मिसाल 🩸
शुक्रवार को मानव एकता दिवस के पावन अवसर पर मधौल, महुआ स्थित _संत निरंकारी मिशन_ परिसर “रक्तदान-महादान” के जयघोष से गूंज उठा। मिशन द्वारा आयोजित भव्य रक्तदान शिविर में “100 से अधिक रक्तवीरों” ने स्वेच्छा से रक्तदान कर इंसानियत का परिचय दिया।

🎶 सत्संग + सेवा = संस्कार 🎶
रक्तदान के साथ-साथ श्रद्धालुओं को _संगीतमय सत्संग_ का भी रसपान कराया गया। सेवा और सुमिरन का यह संगम लोगों के लिए प्रेरणा बन गया।

🎀 “उद्घाटन समारोह”🎀
कार्यक्रम का शुभारंभ महुआ नगर के सभापति नवीन चंद्र भारती, उपसभापति रोमी यादव, पूर्व पार्षद अरुण कुमार सिंह एवं अशोक कुमार अकेला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
मिशन की ओर से “दिनेश सिंह, रविंद्र कुमार, मिथिलेश, निलेश” ने अतिथियों का अभिनंदन किया।

🩺 मेडिकल टीम रही मुस्तैद 🩺
सिविल सर्जन कार्यालय से डॉ. अपूर्णा रंजन, स्वर्णालता, लक्ष्मी कुमारी, शैलेन्द्र कुमार, सुधीर कुमार, कर्मेंद्र राम, राजीव कुमार एवं महुआ PHC से दीपशिखा सिंह, रेखा, गुड्डी की टीम ने रक्तदाताओं की जांच कर रक्त संग्रह किया।

💬 क्या कहा वक्ताओं ने 💬
➤ डॉक्टरों की टीम: “रक्तदान महादान है। इससे गरीब-असहाय की जान बचती है। रक्तदान से कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि नया रक्त बनता है।”
➤ पूर्व पार्षद अरुण कुमार सिंह: “हर स्वस्थ व्यक्ति को साल में कम से कम एक बार रक्तदान जरूर करना चाहिए। आपका 1 यूनिट ब्लड 3 जिंदगी बचा सकता है।”

🌸 संदेश मानवता का 🌸
संत निरंकारी मिशन ने “रक्त नालियों में नहीं, नाड़ियों में बहे” के संदेश के साथ समाज को एकता, प्रेम और सेवा का पाठ पढ़ाया।

_रिपोर्ट: रेणु सिंह, NR INDIA NEWS, महुआ_

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.