बिजली पानी का संकट गहराया,नदी के पानी से दैनिक उपयोग कर रहें हैं लोग
बिजली पानी का संकट गहराया,नदी के पानी से दैनिक उपयोग कर रहें हैं लोग
विभूतिपुर/समस्तीपुर
प्रखंड के सिंघिया बुजुर्ग उत्तर पंचायत सहित प्रखंड के नरहन फीडर से जुड़े बिजली कनेक्शन वाले सभी पंचायतो मे अप्रेल महीना के शुरु होते ही बिजली पानी का संकट गहरा गया है। लोग इस आस मे आज तक बर्दास्त कर रहे थे कि अब इस समस्या का समाधन हो जाएगा। लेकिन गर्मी बढ़ने के साथ साथ समस्या बढ़ते ही जा रहा और कोई हल नहीं निकल रहा है।लोग मजबूर जिनके घर के पास नदी वे नदी के सहारे किसी प्रकार अपना जीवन बचा रहे है। जो सक्षम है वे जनरेटर के सहारे पानी चला कर जीवन बचा रहे है। दिन भर बिजली तो रहती नहीं है।शाम को आती भी है तो लो वोल्टेज तो कभी फियूज उर जाता है। लोगो को नहाना धोना तो दूर कि बात है भोजन बनाने कि भी समस्या उत्पन्न हो गईं है। यह कोई किसी एक पंचायत का नहीं नरहन फीडर से जुड़े सभी पंचायतो का हाल है। लेकिन सबसे अधिक प्रभावित सिंघिया बुजुर्ग उत्तर पंचायत के लोग है जो नलजल पर निर्भर है। परेशान लोग नदी के पानी से अपना दैनिक उपयोग करने को मजबूर हैं। मंजू देवी, अनीता देवी, चलशवरी देवी, मिथलेशिया देवी, नीलू देवी, मुन्नी देवी, नूरी देवी, मंजू देवी, रामदुलारी देवी, पिंकी देवी, अमृता देवी, द्रोपदी देवी, सुमिंत्रा देवी, रामपुकारी देवी, तथा संजू देवी बताती है कि बिजली नहीं रहने के कारण नल जल से पानी नहीं मिल रहा है। हम लोग नदी के पानी से मजबूरन दैनिक उपयोग कर रहे हैं। इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारी से बात करने पर बताते है कि एक महीना और ऐसा ही रहेगा। बता दें की मई महीना में अधिक तापमान बढ़ेगा तो लोगो का जीना मुश्किल हो जाएगा। इस समस्या का अविलम्ब निदान कि मांग पीएचईडी तथा बिजली विभाग से प्रखंड कार्यक्रम कार्यन्वयन समिति सदस्य मनोज कुमार ने किया है।
