वैशाली: जदयू के जिला महासचिव व जाने-माने शिक्षाविद प्रो. सुंदरलाल तरहा ने थामा RJD का दामन, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने दिलाई सदस्यता
वैशाली: जदयू के जिला महासचिव व जाने माने शिक्षाविद प्रो. सुंदरलाल तरहा ने थामा RJD का दामन, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने दिलाई सदस्यता
हाजीपुर/वैशाली, 09 मई 2026: वैशाली जिले की राजनीति में शुक्रवार को उस वक्त बड़ा बदलाव आया जब जदयू के जिला महासचिव और शिक्षा क्षेत्र के प्रसिद्ध चेहरे प्रोफेसर सुंदरलाल तरहा ने विधिवत रूप से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की सदस्यता ग्रहण कर ली।
जानकारी के अनुसार प्रो. तरहा RJD सुप्रीमो व पूर्व मंत्री लालू प्रसाद यादव के जनकल्याणकारी कार्यों और पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर यह कदम उठाया। पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में RJD के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल समेत वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें गुलदस्ता व पार्टी का पट्टा पहनाकर औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया।
प्रोफेसर सुंदरलाल तरहा जिले के उन गिने-चुने लोगों में हैं जिन्होंने शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उनके जैसे साफ-सुथरी छवि वाले शिक्षाविद के आने से वैशाली में RJD का संगठनात्मक आधार और मजबूत होगा।
इस मौके पर नेता गुलाम मुस्तफा अंसारी ने कहा कि प्रो. तरहा का राजनीतिक और शैक्षणिक दोनों क्षेत्रों का लंबा अनुभव पार्टी के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने नए नेतृत्व का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनके आने से जनता के मुद्दे और मजबूती से उठाए जा सकेंगे।
एन आर इंडिया न्यूज़ से बातचीत में स्थानीय लोगों ने कहा कि पढ़े-लिखे लोगों का राजनीति में आना लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है।
