🚨 वैशाली SP का भगवानपुर थाना में सख्त रुख, थानाध्यक्ष को 1 माह का अल्टीमेटम 🚨
🚨 वैशाली SP का भगवानपुर थाना में सख्त रुख, थानाध्यक्ष को 1 माह का अल्टीमेटम 🚨
भगवानपुर/वैशाली, 08 मई 2026: पुलिस अधीक्षक वैशाली ने आज भगवानपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। SP ने थाना परिसर में पुलिस बल की ब्रीफिंग लेते हुए कार्यप्रणाली, अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था की गहन समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार, हाजत और CCTV व्यवस्था का जायजा लिया गया। SP ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, वारंट-कुर्की पर सख्ती और गश्ती बढ़ाने के निर्देश दिए।
शराबबंदी व साइबर क्राइम पर जीरो टॉलरेंस
SP ने शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने, साइबर अपराध रोकने और महिला-बाल सुरक्षा के मामलों में तुरंत कार्रवाई का आदेश दिया। पुलिसकर्मियों को जनता से शिष्ट और जवाबदेह व्यवहार रखने की हिदायत दी गई।
1 माह में सुधार नहीं तो होगी कार्रवाई
SP ने थानाध्यक्ष को कांड निष्पादन, बरामदगी, गिरफ्तारी और वारंट-इश्तहार निष्पादन में 1 माह में सुधार लाने का अल्टीमेटम दिया। सुधार न होने पर दोबारा निरीक्षण कर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
