दुर्घटना में मृत ट्रक चालक का शव आते ही परिजनों में मचा कोहराम
दुर्घटना में मृत ट्रक चालक का शव आते ही परिजनों में मचा कोहराम
महुआ। नवनीत कुमार
कई गाड़ियों के बीच हुई टक्कर में ट्रक चालक की हुई मौत के बाद उसका पार्थिव शरीर रविवार की देर रात घर लाया गया। जहां उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक करीब 35 वर्षीय जज राय महुआ मीरपुर पताढ निवासी लाली राय का पुत्र था। वह बीते 8 दिन पूर्व ही अपना ट्रक लेकर बंगाल गया था। जहां से लौटने के दौरान रविवार की सुबह बिहार झारखंड बोर्डर पर कई गाड़ियों के बीच टक्कर हो गई।
तीन भाइयों में मंझिल था मृतक:
मृतक जज राय तीन भाई और दो बहन में मांझिल था। बड़ा भाई विजय राय, छोटा राजा राय, बहन बबीता देवी और कविता देवी घटना से बेसुध थे। उनकी मौत से पत्नी मनीषा कुमारी, एक पुत्र रोहित कुमार राज और एक पुत्री सृष्टि कुमारी राज का तो रो-रोकर बुरा हाल था। अब उनका सहारा कौन होगा। जज राय 8 दिन पूर्व ट्रक लेकर गए थे, पर क्या पता था कि वापस घर नहीं लौटेंगे। घटना से सोमवार को गांव में मातम छाया था और हर लोग गमगीन थे।
