May 11, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

घर से चंद कदम दूर छिनी सांसें, अंतिम दर्शन को टूट पड़े लोग

अपने घर के पास ही सुभई में बीते गुरुवार की शाम बाइक सवार ने मार दी थी ठोकर
रविवार को गांव में शव आते ही देखने के लिए उमड़ी भीड़
महुआ। रेणु सिंह
बाइक की ठोकर से घायल दवा दुकानदार की इलाज के दौरान पटना के अस्पताल में चौथे दिन रविवार की सुबह मौत हो गई। शव दोपहर में घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
मृतक करीब 52 वर्षीय संजय कुमार गुप्ता सदर थाने के सुभई गांव निवासी शिवजी साह के पुत्र था। बताया गया कि संजय कुमार गुप्ता घर के पास ही दवा दुकान चलाते थे। बीते गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे दुकान से पैदल घर की ओर जा रहे थे। इसी बीच अनियंत्रित बाइक सवार ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई और काफी रक्तस्राव हो गया। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान चौथे दिन उन्होंने धरती को अलविदा कह दिया। उनका शव घर लाया गया। जहां पर परिजनों के अलावा मातमपुरसी के लिए पहुंचे सगे संबंधियों में कोहराम मच गया। वहीं उनकी अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भी उमड़ पड़ी। बताया गया कि मृतक को एक पुत्र और तीन पुत्री हैं। घटना से पत्नी और पुत्र पुत्रियों का रो रोकर होकर बुरा हाल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.