May 13, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में बाबा वीर चौहरमल जयंती समारोह आयोजित,

महुआ में बाबा वीर चौहरमल जयंती समारोह आयोजित,

चिराग पासवान के न पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में नाराजगी

रिपोर्ट सुधीर मालाकार

_महुआ_ ( वैशाली)

महुआ के गांधी मैदान में बाबा वीर चौहरमल जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयुक्त रूप से उद्घाटन बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री संजय सिंह, अनुसूचित जाति जनजाति मंत्री लखेन्द्र कुमार रोशन, पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता एवं मंत्री संजय पासवान ने किया। समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

*’समानता और भाईचारे का संदेश दिया बाबा ने’*
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बाबा वीर चौहरमल के आदर्शों और उनके सामाजिक योगदान को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने समाज में समानता, भाईचारे और न्याय का संदेश दिया था। बाबा वीर चौहरमल केवल एक महान योद्धा ही नहीं, बल्कि शोषितों और वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले समाज सुधारक भी थे। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं।

*चिराग पासवान नहीं पहुंचे, नारेबाजी*
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्र सरकार के मंत्री एवं लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के शामिल नहीं होने पर कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल पर नारेबाजी की और अपनी नाराजगी जाहिर की। उनका कहना था कि पिछले एक माह से बाबा वीर चौहरमल जयंती समारोह की तैयारियों और समय में बढ़ोतरी खास तौर पर चिराग पासवान की उपस्थिति को ध्यान में रखकर की गई थी। इसके बावजूद उनके कार्यक्रम में नहीं पहुंचने से कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं।

समारोह में पूर्व मुखिया दिनेश पासवान, प्रभात कुमार, सुबोध पासवान, राजा सिन्हा, संजीव पासवान, कुंदन पासवान, बिरजू पासवान सहित कई सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन शत्रुघ्न भारती ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.