May 9, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वैशाली की सियासी बिसात पर RJD का मास्टरस्ट्रोक: शिक्षा जगत के ‘गुरु’ प्रोफेसर सुंदरलाल तुरहा अब बने ‘लालटेन’ के सिपाही

वैशाली की सियासी बिसात पर RJD का मास्टरस्ट्रोक: शिक्षा जगत के ‘गुरु’ प्रोफेसर सुंदरलाल तुरहा अब बने ‘लालटेन’ के सिपाही

JDU को तगड़ा झटका, RJD को मिला ‘अनुभव’ और ‘तजुर्बे’ का डबल डोज – प्रो. त

तुरहा की एंट्री से वैशाली में जश्न का माहौल

हाजीपुर/वैशाली, 09 मई 2026: वैशाली की राजनीति के शतरंज पर राष्ट्रीय जनता दल ने शुक्रवार को ऐसी चाल चली कि विरोधी खेमे में खलबली मच गई। जदयू के जिला महासचिव और शिक्षा जगत का जाना-पहचाना नाम प्रोफेसर सुंदरलाल तुरहा ने ‘तीर’ का साथ छोड़कर ‘लालटेन’ थाम ली।

क्यों हुआ ये बड़ा सियासी फेरबदल?
प्रो. तरहा ने को बताया कि वे पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादवके गरीब-गुरबा, किसान-मजदूर के लिए किए गए ऐतिहासिक कामों से बरसों से प्रभावित थे। RJD की सामाजिक न्याय वाली नीति ने आखिरकार उन्हें अपनी ओर खींच लिया।

पार्टी दफ्तर के जोशीले माहौल में प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल और कद्दावर नेता रनविजय साहू* ने उन्हें हरा पट्टा और गुलदस्ता भेंट कर विधिवत RJD परिवार का हिस्सा बनाया।

कौन हैं प्रोफेसर सुंदरलाल तुरहा?
सिर्फ एक नाम नहीं, एक संस्था। शिक्षा के क्षेत्र में तीन दशक का अनुभव। क्लासरूम से लेकर जनता की चौपाल तक, हर जगह उनकी अलग पहचान। राजनीति के भी पक्के खिलाड़ी। ऐसे में उनका RJD में आना वैशाली में पार्टी के लिए ‘गेम चेंजर’ माना जा रहा है।

कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल
जैसे ही शामिल होने की खबर फैली, RJD कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। वरिष्ठ RJD नेता गुलाम मोहम्मद मुस्तफा अंसारी ने बधाई देते हुए कहा:
_“सुंदरलाल जी सिर्फ सियासत के ही नहीं, तालीम के भी उस्ताद हैं। उनके आने से वैशाली RJD अब जमीनी स्तर पर और ज्यादा मजबूत होगी। जनता की आवाज अब और बुलंद होगी।”_

पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था। सबकी एक ही आवाज़ – “अब वैशाली में लालटेन और ज्यादा रोशनी बिखेरेगी।”

एन आर इंडिया न्यूज़ का विश्लेषण: पढ़े-लिखे और साफ-सुथरी छवि वाले चेहरों का RJD में आना 2026 के सियासी मैदान के लिए बड़ा संकेत है.

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.