मास्टर जमील की वालिदा सुपुर्द-ए-खाक, जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब
मास्टर जमील की वालिदा सुपुर्द-ए-खाक, जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब
भैरोखड़ा/संवाददाता:भैरोखड़ा पंचायत के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं पूर्व मुखिया प्रत्याशी जनाब मोहम्मद कासिम अंसारी की धर्मपत्नी और मास्टर मोहम्मद जमील, मोहम्मद मुर्तजा, मोहम्मद खुर्शीद, मोहम्मद उमर व शमा परवीन की वालिदा मोहतरमा “बीबी सफीना खातून” का इंतकाल हो गया। इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन।
आज 15 मई 2026, शुक्रवार को बाद नमाज़-ए-जुमा हजारों शोकाकुल लोगों की मौजूदगी में उनकी “नमाज़-ए-जनाज़ा” अदा की गई और नम आँखों से उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मरहूमा बेहद नेक, नमाज़ी और पाबंद महिला थीं। वे सैयदपुर डुमरा, पातेपुर के मरहूम अब्दुल जलील अंसारी की सुपुत्री थीं।
नमाज़-ए-जनाज़ा पीर-ए-तरीकत हाफ़िज़ अब्दुल कुद्दुस साहब ने पढ़ाई जबकि “दुआ” पीर-ए-तरीकत सूफ़ी मोहम्मद मोइनुद्दीन यूसुफ़ी साहब ने कराई।
जनाज़े में एम जसीम उल हक AIMIM युवा नेता व पत्रकार, डॉ. बदर मोहम्मदी, आदिल शाहपुरी, सूफी अमानुल्लाह यूसुफ़ी, मौलाना शमीम अहमद शमशी, मुखिया मुस्तफा हसन समेत बड़ी संख्या में उलेमा, शिक्षक, डॉक्टर, शायर और बुद्धिजीवियों ने शिरकत की और शोक-संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
अल्लाह तआला से दुआ है कि मरहूमा की मुकम्मल मग़फ़िरत फ़रमाए, उन्हें जन्नतुल फ़िरदौस में आला मक़ाम अता करे और सभी घरवालों को सब्र-ए-जमील अता फरमाए। आमीन या रब्बल आलमीन
