May 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ पहुंचे एससी एसटी मंत्री लखेंद्र रौशन का जोरदार स्वागत

महुआ पहुंचे एससी एसटी मंत्री लखेंद्र रौशन का जोरदार स्वागत

मंत्री ने महुआ में दवा और मिठाई दुकान का किया उद्घाटन, कार्यकर्ताओं ने लगाए जिंदाबाद के नारे
महुआ। रेणु सिंह

अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन शुक्रवार को पटना से अपने विधानसभा क्षेत्र पातेपुर जाने के क्रम में महुआ पहुंचे। जहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और जिंदाबाद के नारे लगाए। यहां मंत्री ने दवा और मिठाई सहित दो दुकानों का फीता काटकर उद्घाटन भी किया।
मंत्री श्री रौशन जैसे ही महुआ पहुंचे। काफी संख्या में कार्यकर्ता उन्हें रोक कर जिंदाबाद किनारे लगाने शुरू कर दिए। वही माला पहनने वालों की होड़ मच गई। यहां पर भाजपा उत्तरी मंडल के जिला अध्यक्ष अजब लाल साह के नेतृत्व में महुआ उत्तरी मंडल के प्रखंड अध्यक्ष रमैया सिंह, चेहराकला के चंदेश्वर भारती, बबलू चौधरी, अमर कुमार गुप्ता, रितेश कुमार, रिंकू, धीरज गुप्ता, मनोज जायसवाल, असगर अली, सुरेंद्र प्रधान, संजय कुमार, अजय गुप्ता, नरेंद्र राय, शत्रुघ्न राय आदि ने उन्हें मालाओं से लाद दिया। यहां पर मंत्री श्री रोशन ने बबलू चौधरी के नए प्रतिष्ठान पूजा स्वीट्स और रितेश कुमार के दवा दुकान मेट्रो फार्मा का उद्घाटन किया। यहां मंत्री ने कहा कि महुआ का विकास तीव्र गति से हो रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा की गई तेल बचाओ अपील को उपस्थित लोगों के बीच दोहराया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को तेल बचाओ अभियान में आगे आने की जरूरत है। इधर महुआ से पातेपुर जाने के क्रम में मंत्री का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.