पंजाब के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिहारी छात्रों पर हमला
पंजाब के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिहारी छात्रों पर हमला
महुआ। रेणु सिंह
पंजाब के अमृतसर स्थित खालसा कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में अध्ययन कर रहे बिहारी छात्रों पर बदमाशों से मिलकर छात्रों द्वारा हमला बोला गया। जिसमें कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिसके कारण वह वहां से बगैर शिक्षा अर्जित किए अब वापस अपने बिहार भागने की तैयारी में है। इस हमले में वैशाली जिला के करीब एक दर्जन छात्र भी घायल हुए हैं।
शुक्रवार को छात्रों ने मोबाइल पर जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें बिहारी कह कर न सिर्फ जलील किया गया। बल्कि पंजाब और जम्मू कश्मीर के छात्रों के साथ मिलकर हमला बोला गया। घटना को लेकर करीब 300 छात्रों ने अपने हस्ताक्षरित आवेदन वहां के पुलिस पदाधिकारी को सौपा है। वहां पर कॉलेज में बीटेक कर रहे विद्यार्थियों ने बताया कि अब रहने लायक स्थिति नहीं है। यह घटना गुरुवार की बताई गई है। शुक्रवार को बिहारी छात्रों ने वहां सड़क पर उतरकर अपनी सुरक्षा की मांग की। वहां कॉलेज के निदेशक ने भी बिहारी छात्रों पर हुए हमले को स्वीकारा है। घटना के बाद वहां बिहारी छात्र डरे सहमे हुए हैं। वे अपना प्रमाण पत्र लेकर वापस होना चाह रहे हैं। उन्होंने इस घटना पर बिहार सरकार को भी संज्ञान लेने की अपील की है।
