हेडलाइन: हाजीपुर गर्ल्स हाई स्कूल में ‘बचपन बचाओ’ का संकल्प, बाल विवाह के खिलाफ उठी बुलंद आवाज
हेडलाइन: हाजीपुर गर्ल्स हाई स्कूल में ‘बचपन बचाओ’ का संकल्प, बाल विवाह के खिलाफ उठी बुलंद आवाज
सब-हेडलाइन: डीएम वर्षा सिंह बोलीं – 18 से पहले शादी नहीं, पहले आत्मनिर्भर बनो
हाजीपुर/एनआर इंडिया न्यूज़ : ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के तहत शनिवार को हाजीपुर गर्ल्स हाई स्कूल में संकल्प सभा सह पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन हुआ।
उद्घाटन: डीएम वैशाली वर्षा सिंह, हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष आशुतोष कुमार दीपू, डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष सुधीर मिश्रा और स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
डीएम वर्षा सिंह का दोटूक संदेश:
“बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। बेटियां पहले पढ़ें, आत्मनिर्भर बनें, फिर शादी की सोचें। 18 साल से पहले किसी भी हाल में शादी न करें।”
विधायक अवधेश सिंह बोले:
“सबके साथ मिलकर ही हम बाल विवाह मुक्त भारत बनाएंगे। स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला संस्थान की पहल सराहनीय है। वैशाली जल्द ही बाल विवाह मुक्त जिला बनेगा।”
सुधीर शुक्ला ने बताया:
“2021 से यह अभियान चल रहा है। 2 साल पहले भारत सरकार ने इसे अपनाया। 2030 तक भारत को बाल विवाह मुक्त बनाना हमारा लक्ष्य है। जिला प्रशासन, पुलिस और जनता साथ दे रही है।”
कार्यक्रम की खास झलकियां:
➤ स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला की स्मृति दिवस पर पुष्पांजलि
➤ डीएम ने टॉपर्स को किया सम्मानित: पेंटिंग में अमृता रंजन, स्लोगन में नेमत खानम, निबंध में रश्मि कुमारी ने प्रथम स्थान पाया
➤ जिला परिषद अध्यक्ष आशुतोष दीपू बोले: “जनप्रतिनिधि आगे आएं तो पंचायत स्तर पर बाल विवाह रोक सकते हैं”
➤ कृति फाउंडेशन की सचिव सारिका कुमारी ने मेहमानों को बुके, मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया
आयोजन: जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान ने जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में कार्यक्रम किया। प्राचार्य उपेंद्र कुमार ने स्वागत और राजेश कुमार सिंह ने संचालन किया।
