May 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नलिनी रंजन झा ने संभाली मधुबनी (पूरब) कांग्रेस की कमान, बोले- सड़क पर उतरेगी कांग्रेस

NR INDIA TV NEWS

 नलिनी रंजन झा ने संभाली मधुबनी (पूरब) कांग्रेस की कमान, बोले- सड़क पर उतरेगी कांग्रेस

मधुबनी/संवाददाता मो. सालिम आज़ाद,मधुबनी (पूरब) जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष नलिनी रंजन झा (रुपन) ने भव्य समारोह में पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार लेते ही उन्होंने सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया।

संगठन का नया ढांचा:कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमंडल प्रभारी ऋषि मिश्रा ने बताया कि कार्यकुशलता के लिए मधुबनी जिले को दो हिस्सों में बांटा गया है। मधुबनी पूर्वी में 6 विधानसभा और मधुबनी पश्चिमी में 4 विधानसभा क्षेत्र जोड़े गए हैं। उन्होंने कहा, “युवाओं के जोश और वरिष्ठों के अनुभव से ही कांग्रेस हर मोर्चे पर जीतेगी। युवाओं को बड़े पैमाने पर जोड़ना जरूरी है।”

नए अध्यक्ष का ऐलान: पदभार ग्रहण के बाद नलिनी रंजन झा ने कहा, “कांग्रेस अब चुप नहीं बैठेगी। पेपर लीक, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, घोटाला और बलात्कार के साथ-साथ मधुबनी के मखाना और मत्स्य पालन से जुड़े किसानों की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरेंगे। जनता के बीच जाकर पुरजोर आंदोलन करेंगे।”

कौन-कौन रहे मौजूद:समारोह में पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक PCC जिला प्रभारी संजय महाराज मधुबनी (पश्चिम) जिलाध्यक्ष,मीना देवी कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा, डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान, पूर्व चेयरमैन सतीश चंद्र मिश्रा, टेक नाथ पाठक, मोहम्मद साबिर, विवेकानंद झा, विनय कुमार झा, सुशील झा, विजय रावत, कांग्रेस लीडर अकिल अंजुम, प्रशांत राज, आनंद कुमार झा और अशोक कुमार चौरसिया समेत बड़ी संख्या में प्रखंड अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन “हाथ बदलेगा हालात बदलेगी” के नारों के साथ हुआ।

NR INDIA TV NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.