May 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पी एच इ डी मंत्री संजय सिंह ट्रेन से जमुई रवाना, ईंधन बचत का दिया संदेश

पी एच इ डी मंत्री संजय सिंह ट्रेन से जमुई रवाना, ईंधन बचत का दिया संदेश
_रिपोर्ट: सुधीर मालाकार_
पटना (बिहार)

_फोटो: जमुई के लिए ट्रेन से रवाना होते पीएचईडी मंत्री संजय सिंह_

बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के मंत्री संजय सिंह, जिन्हें पुनः जमुई जिले का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है, आज अपनी प्रथम यात्रा पर जमुई के लिए रवाना हुए।

*सड़क की जगह ट्रेन से सफर*
मंत्री संजय सिंह ने इस बार जमुई जाने के लिए सड़क मार्ग के बजाय ट्रेन से यात्रा करने का निर्णय लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश में पेट्रोल और डीजल की बचत व पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए आह्वान का पालन करते हुए, मंत्री जी ने सादगी और मितव्ययिता का एक बड़ा उदाहरण प्रस्तुत किया है।

*’जन-प्रतिनिधियों का कर्तव्य है ईंधन बचाना’*

ट्रेन यात्रा के दौरान पीएचईडी मंत्री ने कहा कि ईंधन की बचत करना और आम नागरिक की तरह सुलभ यात्रा करना न केवल समय की मांग है, बल्कि जन-प्रतिनिधियों का कर्तव्य भी है।

जमुई पहुँचकर मंत्री संजय सिंह जिला प्रशासन के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे और जिले में चल रही PHED की जन-कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.