महुआ में लगाए गए सहयोग शिविर में आए फरियादियों का जोरदार हंगामा
महुआ में लगाए गए सहयोग शिविर में आए फरियादियों का जोरदार हंगामा
महुआ। रेणु सिंह
सरकार द्वारा प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत महुआ के ताजपुर बुजुर्ग पंचायत अंतर्गत पंचायत भवन पर मंगलवार को लगाए गए प्रथम सहयोग शिविर में आए फरियादियों का जोरदार हंगामा हुआ। लोगों ने बाल विकास परियोजना, अंचल, थाना, प्रखंड आपूर्ति सहित विभिन्न कार्यालयों में व्यापक भ्रष्टाचार और बिचौलियों का अड्डा होने को लेकर न सिर्फ रोष जताया। बल्कि जमकर नारेबाजी भी की। वहीं उक्त पंचायत के पंचायत सचिव की मनमानी को लेकर लोगों में ज्यादा आक्रोश दिखा।
यहां उक्त पंचायत के पंचायत भवन पर सरकार के निर्देशानुसार सहयोग शिविर लगाया गया था। जिसमें विभिन्न विभाग के पदाधिकारी या उनके सहयोगी पहुंचे थे। शिविर में आए फरियादियों के लिए कुर्सियां कम पड़ रही थी। वहीं पेयजल की कमी और अन्य सुविधा भी उपलब्ध नहीं था। वही सहयोग शिविर में आए फरियादियों को ना तो उन्हें उनके समस्या समाधान को लेकर जानकारी दी जा रही थी और नहीं उन्हें यहां शिविर के बारे में बताया जा रहा था। इस दौरान यहां पहुंचे युवाओं का कहना था कि एक ओर सरकार शिक्षा को लेकर बढ़ावा दे रही है।
वहीं यहां खोले गए पुस्तकालय को पंचायत सचिव और पदाधिकारी के द्वारा निरस्त कर दिया गया है। इसको लेकर उन्होंने शिविर में जमकर हंगामा और नारेबाजी की। उनके द्वारा शोर शराबा और नारेबाजी करने पर पदाधिकारी के साथ कमरे में बैठे प्रखंड विकास पदाधिकारी सौरभ वर्णवाल बाहर आए और उन्हें समझाया। उनकी समस्या को निदान करने का भरोसा दिया। उसके बाद लोग शांत हुए। सिविल में आए लोगों का कहना था कि कार्यालय में जाने पर उनकी बातों को अनसुनी की जाती है। हर जगह पर बिचौलिए हावी हैं।
