May 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

स्कूली बच्चों की विज्ञान प्रदर्शनी ने लूटा दिल, अफसर भी बोले – वाह!

महुआ से बड़ी खबर

स्कूली बच्चों की विज्ञान प्रदर्शनी ने लूटा दिल, अफसर भी बोले – वाह!

महुआ, वैशाली से रेणु सिंह कि रिपोर्ट 

 

बुधवार का दिन महुआ अनुमंडल के बरडीहा गांव के लिए खास बन गया। वजह बना लक्ष्य इंटरनेशनल एकेडमी के नन्हे वैज्ञानिकों का कमाल। स्कूल परिसर में बच्चों ने विज्ञान पर आधारित एक से बढ़कर एक जीवंत प्रोजेक्ट लगाए कि देखने वाले दंग रह गए।

छोटे-छोटे हाथों से बने मॉडल इतने सटीक थे कि लोग पूछ बैठे – ये बच्चों ने बनाए हैं या किसी इंजीनियर ने? हर स्टॉल पर विज्ञान का नया रूप देखने को मिला। बच्चों ने अपनी प्रतिभा से सबका लोहा मनवा लिया।

मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे इनकम टैक्स ऑफिसर चंदन कुमार और अर्पिता कुमारी ने एक-एक प्रोजेक्ट को गौर से देखा। हर मॉडल पर बच्चों से सवाल किए और उनकी समझदारी पर दाद दिए बिना नहीं रह सके। अफसरों ने कहा – गांव के बच्चों में इतना टैलेंट देखकर गर्व होता है।

इससे पहले स्कूल की छात्राएं तन्नु, पायल, दिव्या और अनामिका ने ‘मन की वीणा से गुंजित ध्वनि मंगलम स्वागतम’ गीत गाकर अतिथियों का शानदार स्वागत किया। पूरा माहौल तालियों से गूंज उठा।

अंत में स्कूल संचालक ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और बच्चों का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस विज्ञान प्रदर्शनी ने साबित कर दिया कि प्रतिभा शहर की मोहताज नहीं होती।

रिपोर्ट: रेणु सिंह, NR INDIA TV NEWS -महुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.