April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सात लाख बावन हजार की सामग्री की चोरी

सात लाख बावन हजार की सामग्री की चोरी

हाजीपुर से राहुल गुप्ता की रिपोर्ट:–

कटहरा ओपी क्षेत्र के मुस्तफापुर चौक पर सिगरेट,बिस्कुट सहित अन्य सामग्री से लोड खड़ी ट्रक में से शुक्रवार की रात्रि मे अज्ञात चोरों द्वारा समान चोरी करने को लेकर ट्रक मालिक ने कटहारा ओपी में अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में पटना जिले के पटना सिटी नन्दगोला निवासी स्व.हरि चौधरी के पुत्र मनोज कुमार चौधरी ने कहा है की इंडिया कैरियर प्राईवेट लिमिटेड कंपनी 17 सी से सिगरेट बिस्कुट,माचिस,विंडो साबुन सहित अन्य सामग्री को ट्रक पर लोड कर शुक्रवार को पटना से मुजफ्फरपुर के लिए भेजा गया था। कटहारा ओपी क्षेत्र के मुस्तफापुर चौक पर ट्रक पर लदी सामग्री में से लगभग सात लाख बाबन हजार रुपए की सिगरेट, साबुन की चोरी होने से संबंधित प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में कटहारा ओपी अध्यक्ष फैयाज हुसैन ने बताया की आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज करते हुए अनुसंधान की दिशा में संदेह के आधार पर पुछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.