April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आस्था फाऊंडेशन झोपड़ी में रह रहे महिलाओं, बच्चियों एवं युवाओं को डाइबिटीज जैसे साइलेंट किलर से बचने के लिए कर रही जागरूक

आस्था फाऊंडेशन झोपड़ी में रह रहे महिलाओं, बच्चियों एवं युवाओं को डाइबिटीज जैसे साइलेंट किलर से बचने के लिए कर रही जागरूक ।                                                   रिपोर्ट नसीम रब्बानी                                                   पटना: शायद आपके दिल से जरूर आवज आती होगी कि ,,ऊफ कितनी गर्मी है ,, सोचिए जब आपकी दिल गर्मी के बारे में ये सोचती है। उस परिस्थिति में जब गर्मी रिकार्ड तोड रही है। आस्था फाऊंडेशन की टीम बिना गर्मी की परवाह किए झुग्गी झोपड़ी में रह रहे महिलाओं बच्चियों एवं युवाओं को डाइबिटीज जैसे साइलेंट किलर से बचाने के लिए जागरूक कर रही है । आज आस्था फाऊंडेशन की टीम पहुंची उस झुग्गी झोपड़ी में जहां पर दुर दुर तक कोई स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं नदारद थी । शहर में ही पैदल चलते हुए आस्था फाऊंडेशन की टीम झुग्गी झोपड़ी में रह रही महिलाओं एवं बच्चियों के बीच पहुंची, जहां पहले संशोधित ही लोग इंतजार कर रहे थे डाक्टरों को सुनने के लिए । आस्था फाऊंडेशन से लगातार जुड़े शहर के मशहूर फिजिशियन डॉ दिवाकर तैजसवी को जिन्होंने बिल्कुल परवाह नहीं किया। इस कड़ाके की धुप का और निकल पड़े डाइबिटीज के प्रति जागरूक करने । दरअसल जब उन्होंने झुग्गी झोपड़ी मैं रहे महिलाओं बच्चियों को देखा कि कितने अच्छे तरह से ये गरीब महिलाएं उनसे बात करती है। उनसे अपनी बिमारी के बारे में पुछती है और यह सब आस्था फाऊंडेशन से जुड़ने के बाद उन्होंने महसूस किया कि सच्ची सेवा यही है । आप देखिए और सुनिए इन झुग्गी झोपड़ी में रह रहे लोगों के बातों को आप समझ जाएंगे कि आस्था फाऊंडेशन की टीम जो कर रही है, वास्तव में इसी की जरूरत है । आस्था फाउंडेशन की टीम में कहा कि किसी मौसम की परवाह नहीं की, बस लगातार लगा हुआ हुं पने लक्ष्य में और लक्ष्य है ,लाखों करोड़ों घरों को डाइबिटीज के प्रति जागरूक करने का जुनून है। आस्था फाऊंडेशन के साथ लेकर चलने का जिससे की कभी भी किसी स्वास्थ्य संबंधी मदद की जरूरत हो हम हमेशा तैयार रहें । आप भी आस्था फाऊंडेशन से जुड़े और हमें सेवा का मौका दे । आस्था फाउंडेशन के टीम के पुरुषोत्तम सिंह सचिव ,एवं निक्की सिंह चेयरमैन एवं धनंजय मिश्रा कार्यक्रम प्रभारी उपथित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.