April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

उर्दू अकादमी के चेयरमैन चौधरी कैफुलवरा ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात।

उर्दू अकादमी के चेयरमैन चौधरी कैफुलवरा ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात।

लखनऊ, उत्तर प्रदेश।

उ० प्र० उर्दू अकादमी के कर्मठ और निष्पक्ष चेयरमैन ने कुछ अहम मुद्दो को लेकर यू०पी० के यशस्वी सी० एम० योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। जिसमे उ० प्र० उर्दू अकादमी लखनऊ, आई, एस. स्टडी सेन्टर के अलावा पसमान्दा समाज के कुछ अहम मुद्दो, मुस्लिम समाज के धर्म गुरुओ, बुनकरों की समस्याओं के साथ गोरखपुर में नूरी मस्जिद के आस-पास की सफाई और सड़को व नाली के निर्माण हेतु एक लम्बी वार्तालाप हुई । सी० एम० योगी, ने सात्वना दी कि प्रयास होगा ये काम जल्द ही आरम्भ हो ।
चेयरमैन चौधरी कैफुल वरा ने सी० एम० योगी को उ० प्र० उर्दू अकादमी लखनऊ से सम्बन्धित बीते हुए सौ दिनों की रिपोर्ट के साथ आने वाले 100 दिनों में जिन कार्यों को करना है उसकी भी पूरी रिपोर्ट सौंपी। जिसे देखकर योगी जी ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। बातो बातों में सी० एम० योगी ने ये भी कहा कि काम करने वाले लोग मुझे पसन्द है । उo प्र० उर्दू अकादमी ने अमृत महोत्सव के नाम पर जो कार्यक्रम किया उसकी जितनी प्रशन्सा) की जाये कम है। आपके द्वारा अकादमी के कार्यों को समाचार पत्रों मे देखकर प्रसन्न होता हू। इस तरह के कामों के लिए आपको जिस सहायता की आवश्यकता हो नि: सकोच मुझसे कह सकते हैं।
इस मौके पर स्वर्गीय नजमुद्दीन के पुत्र चौधरी मो० अनस को सी. एम. योगी ने सान्तवना दी। साथ ही चौधरी कैफुल वरा के बेटे से हालचाल भी पूछा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.