April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

एनएसयूआई कॉलेज इकाई ने 23 सूत्री मांगों से संबंधित प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

एनएसयूआई कॉलेज इकाई ने 23 सूत्री मांगों से संबंधित प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

विभूतिपुर/समस्तीपुर

एनएसयूआई कॉलेज इकाई के शिष्ट मंडल शुक्रवार को डीबीकेएन कॉलेज नरहन के प्राचार्य से मिलकर छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है‌।छात्र नेता जिला उपाध्यक्ष विवेक विराट ने ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है‌,जिससे छात्रों को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इन मांगों को पहले भी कई बार प्रशासन के समक्ष रखा जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।उन्होंने स्पष्ट रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की जाती है, तो एनएसयूआई आंदोलन करने को बाध्य होंगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी।ज्ञापन में छात्रा सुरक्षा के लिए पिंक बूथ, बाकी विषयों में पीजी पाठ्यक्रम की शुरुआत, प्राध्यापकों की नियुक्ति, इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स लागू करने, छात्रावास, पेयजल, बिजली, वाशरूम, सीसीटीवी, एनसीसी स्थापना, खेल मैदान, तथा महात्मा गांधी एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना सहित कुल 23 महत्वपूर्ण मांगें शामिल हैं। शिष्टमंडल में एनएसयूआई कॉलेज अध्यक्ष आदित्य कुमार, सचिव नीरज कुमार शामिल थे। मौके पर संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.