डीवाईएफआई की बैठक में लिया कई निर्णय
डीवाईएफआई की बैठक में लिया कई निर्णय
विभूतिपुर/समस्तीपर
भारत की जनवादी नौजवान सभा अंचल कमेटी विभूतिपुर की बैठक एक निजी संस्थान बसोटोल में बैठक संपन्न हुई। अध्यक्षता डीवाईएफआई के अंचल उपाध्यक्ष छोटन कुमार सहनी ने की। बैठक में 19 अप्रैल से इकाई सम्मेलन करने, मई माह में विभूतिपुर अंचल सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष महेश कुमार, ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए एवं आम युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। बैठक में संगठन के नेता कृष्णमूर्ति, अंचल सचिव ललन कुमार सुमन,विजय कुमार, संतोष कुमार, अर्जुन दास, संतोष कुमार पासवान, अंजनी भूषण सिंह आदि ने भाग लिया।
