प्रभारी प्रधानाध्यापिका बनी कुमारी अपराजिता
प्रभारी प्रधानाध्यापिका बनी कुमारी अपराजिता
विभूतिपुर/समस्तीपुर
प्रखंड अंतर्गत संचालित जिला के चर्चित राजकीय रघुनंदन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय समर्था की प्रभारी प्रधानाध्यापिका विशिष्ट शिक्षिका कुमारी अपराजिता को घोषित किया गया है। उक्त बात की जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने पत्र निर्गत कर दी है। निर्गत पत्र में बताया गया है की उक्त विद्यालय से प्राप्त पदस्थापना विवरणी एवं विभागीय पत्र में निहित निदेश के आलोक में उक्त विद्यालय में विशिष्ट शिक्षिका कुमारी अपराजिता वरीय शिक्षिका है। अतः तत्काल प्रभाव से कुमारी अपराजिता विशिष्ट शिक्षिका को उक्त विद्यालय का प्रभारी प्रधानाध्यापिका घोषित किया जाता है। वरीय शिक्षिका कुमारी अपराजिता को निदेश दिया जाता है कि विद्यालय का संपूर्ण प्रभार प्राप्त कर विद्यालय के समुचित गतिविधियों का संचालन करना सुनिश्चित करेंगे। विद्यालय में नियमित प्रधानाध्यापक के पदस्थापन अथवा विभाग के प्रतिकूल आदेश प्राप्त होने के उपरांत यह आदेश स्वत: समाप्त समझा जाएगा। यह भी बताया गया है कि कुमारी अपराजिता को प्रभारी के रूप में कार्य करने के लिए किसी भी प्रकार का अतिरिक्त लाभ देय नहीं होगा। उक्त बात की जानकारी पत्र के माध्यम से संबंधित विद्यालय की शिक्षिका, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी, सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक को भी दी गई है।
