July 23, 2022

NR INDIA NEWS

News for all

*अलग अलग कांडो में संलिप्त चार अपराधियों को पुलिस ने दबोचा*

1 min read

*अलग अलग कांडो में संलिप्त चार अपराधियों को पुलिस ने दबोचा*

समस्तीपुर(जकी अहमद)

नगर थाना के तहत दिनांक 18 जुलाई 2022 की रात्रि करीब 11 बजे मुहल्ला बारह पत्थर वार्ड संख्या 15 में रूबी कुमारी के पिता राम शकल राय मुहल्ला बारह पत्थर निवासी के घर पर अभियुक्त यशपाल कुमार एवं अन्य के द्वारा गोली बारी कि घटना कि गई। जिस सम्बन्ध में नगर थाना कांड संख्या 201/ 2022 दिनांक जुलाई 2022 धारा 498 (ए)/34 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट प्राथमिकी अभियुक्त सोना देवी पति राम इकबाल राय, राम इकबाल राय पिता धन्नू राय एवं यशपाल कुमार पिता राम इकबाल राय के विरुद्ध दर्ज हुआ। दिनांक 19 जुलाई 2022 कि रात्रि 11:30 बजे मुहल्ला बंगाली टोला शेखटोली स्थित मो ताबिश पिता मो0 आदिब मुहल्ला बंगाली टोला शेख टोली वार्ड संख्या 24 में अपराधियों द्वारा जान लेवा हमला करते हुए गोली बारी घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना में मो ताबिश गम्भीर रूप से जखमी हो गये। जिस सम्बन्ध में नगर थाना कांड संख्या 203/ 2022 दिनांक 20 जुलाई 2022 धारा 341/323 /324/ 326/ 307/ 504/ 506/34 भदवि एवं 327 आर्म्स एक्ट के विरुद्ध मोo सैफुल्लाह पिता मो नूर, अवधेश राज, मो0 सज्जाद पिता मो0 कलाम मूहल्ला बंगाली टोला शेख टोली वार्ड संख्या 23 थाना नगर जिला समस्तीपुर निवासी के विरुद्ध दर्ज हुआ। दिनांक 20 जुलाई 2022 को समय करीब पांच बजे मुहल्ला मिडिल स्कूल धर्मपुर के पास प्रिंस कुमार पिता स्व0 आसो पासवान साकिन धर्मपुर वार्ड संख्या 2 थाना नगर जिला समस्तीपुर को घेरकर अपराधियों द्वारा बेल्ट, छुरा से मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया। जिस सम्बन्ध में नगर थाना कांड संख्या 204/2022 दिनांक 21 जुलाई 2022 धारा 341 /323 / 324/ 326/ 307/ 504/ 506/34 भादवि के विरुद्ध दीपक पासवान पिता महेश पासवान,सज्जन पासवान पिता रामू पासवान सा किन धर्मपुर वार्ड संख्या 2 थाना नगर जिला समस्तीपुर के विरुद्ध दर्ज हुआ। कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक हृदयकांत के निर्देश में पुलिस उप कप्तान मो0 सेहबान हबीब फखरी के नेतृत्व एक एसआईटी टीम का गठन किया गया था। एसआईटी टीम द्वारा घटना के बाद मानवीय / तकनीकी आसूचना एवं अनुसंधान के आधार पर आसूचना संकलन कर उक्त कांड संलिप्त अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया। इसकी पुष्टि आज नगर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में सदर डीएसपी मो0 सेहबान हबीब फखरी ने की। उन्होंने बताया कि पकड़े गये चार अपराधियों में यशपाल कुमार, मो0 सज्जाद, अवधेश राज एवं सज्जन कुमार का नाम शामिल है।
उन्होंने बताया कि पकड़े गई यशपाल कुमार के पास से कांड में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल बरामद किया गया है। छापामारी टीम में नगर थाना अध्यक्ष अरुण कुमार राय,आफताब आलम, प्रमोद कुमार, सत्येन्द नारायण शर्मा, अशोक कुमार, फैजुल अंसारी आदि पुलिस कर्मी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.