April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

स्व0 प्रदीप महतो की जयंती मनाई गई*

*स्व0 प्रदीप महतो की जयंती मनाई गई*

समस्तीपुर(जकी अहमद)

शहीद प्रदीप महतो की जयंती के अवसर पर जदयू नेताओ ने जिला अध्यक्ष सह पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी की अध्यक्षता में मथुरापुर स्थित उनके स्मारक पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओ ने कहा कि समता पार्टी की स्थापना में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले प्रदीप महतो जीवन पर्यन्त समाज के शोषित और वंचित समाज के अधिकार की लड़ाई लड़ते रहे। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा इस समाज के लिए किये जा रहे कार्यो से उनका सपना साकार हो रहा है। माल्यार्पण करने वालो में पूर्व विधायक सह राष्ट्रीय सचिव विद्यासागर सिंह निषाद जिला प्रधान महासचिव प्रो० तकी अख्तर, प्रदेश सचिव धीरेंद्र प्रसाद सिंह, दिनेश दास तांती, रामचंद्र सिंह कुशवाहा, चितरंजन राय, बनारसी ठाकुर, दिनेश प्रसाद सिंह, अनिल सिंह बाबा, विंदेश्वर राय, धर्मदेव सिंह कुशवाहा, छेदीलाल भरतिया, उमाकांत राय, बिरिया देवी, प्रोo ज्योति निर्मला, ताराचन्द मेहता, मृदुला देवी, नीरज कुमार, राजीव कुमार मिश्रा, अंजनी कुशवाहा, प्रकाश कुमार सिंह, जगन्नाथ कुंवर, रामकरण चौधरी, रामदयाल महतो, मो0 तौहीद अंसारी, अनस रिज़वान, डॉo अमित कुमार मुन्ना, तारिक रहमान बॉबी, शाहिद आज़ाद, मोo तबरेज़, दयानंद सिंह, उपेंद्र पोद्दार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.