May 11, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बिहार ,समस्तीपुर*पूरे वर्षात सड़क पर आवा-जाही बंद रहता है,निर्माण हेतु ऐपवा नेत्री बंदना सिंह ने लिखा जिलाधिकारी को पत्र*

*पूरे वर्षात सड़क पर आवा-जाही बंद रहता है,निर्माण हेतु ऐपवा नेत्री बंदना सिंह ने लिखा जिलाधिकारी को पत्र*

*25 वर्ष पहले बना खरंजा सड़क पर बड़े- बड़े गड्ढ़े एवं गड्ढ़े में जल जमाव से चलना मुश्किल*

*स्थानीय लोगों को 2 किलोमीटर धूमकर जाना पड़ता है बाजार*

*विधानसभा में याचिका दर्ज के बाद मापी वगैरह हुआ लेकिन निर्माण अभी तक शुरू नहीं-सुरेंद्र*

ताजपुर, समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट

ताजपुर / समस्तीपुर । 27 जुलाई 2022

जी हाँ, आपको जानकर आश्चर्य होगा कि पूरे वर्षात नगर परिषद के सघन आबादी का क्षेत्र मोतीपुर वार्ड-26 (पुराना वार्ड-10) की सड़क बंद रहती है. परिणामस्वरूप यहाँ के निवासियों को करीब 2 किलोमीटर धूम कर बाजार जाना पड़ता है.
करीब 25 वर्ष पर्व बना इस सड़क के खरंजा पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढ़े और गड्ढ़े में पानी भर जाने से सवारी गाड़ी चलने की बात तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल भरा काम है. एक ओर विवाह, बीमार के ईलाज के लिए भी सवारी गाड़ी का आवागमन मुश्किल भरा काम है तो दूसरी ओर सब्जी उत्पादक इस क्षेत्र में पीकप, भान, ट्रक आदि का आना- जाना बिल्कुल बंद रहता है. विगत कुछ वर्षों में दर्जनों लोग इस सड़क पर दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं. स्थानीय किसान ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह बताते हैं कि यह सड़क सरकारी एवं प्रशासनिक उपेक्षा का भी शिकार हुआ. बिना प्रवेश और निकासी के वार्ड के बीच में नाला बना दिए जाने के कारण सड़क समुद्र बना रहता है.
इस बावत स्थानीय बीडीओ, नप के कार्यपालक पदाधिकारी, जिलाधिकारी आदि को दर्जनों बार आवेदन दिया गया. आंदोलन भी चलाये गये, आश्वासन भी मिला लेकिन सड़क निर्माण नहीं कराया जा सका. तत्पश्चात भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह के पहल पर विधानसभा में स्थानीय विधायक अख्तरूल ईस्लाम शाहीन ने प्रश्न भी उठाये फिर भी प्रशासन की निद्रा भंग नहीं हुई. माले के सुरेन्द्र प्रसाद सिंह एवं रंजीत कुमार सिंह के पहल पर भाकपा माले विधायक मनोज मंजिल ने विधानसभा में याचिका दर्ज कराया, मामले की जांच, मापी, दूरबीन से लेवलिंग जांच वगैरह भी किया गया लेकिन अबतक निर्माण शुरू नहीं हुआ.
बुधवार को ऐपवा के जिलाध्यक्ष सह भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह ने जिलाधिकारी को आवेदन भेजकर मामले की ध्यान आकृट कराते हुए स्वयं पहल कर इस सड़क का जीर्णोद्धार करने की मांग की है.
माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने नगर परिषद एवं प्रखण्ड क्षेत्र के दरगाह रोड, फलमंडी रोड, ओलियापीर रोड, बहेलिया टोला रोड, अमृतपुर रोड, फतेहपुर पुरानी ग्रामीण बैंक रोड समेत सभी जर्जर सड़क की मरम्मत अविलंब कराने की मांग की है.

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.