May 3, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जब तक मोदी है आरक्षण को कोई छू नहीं सकता :नरेंद्र मोदी

जब तक मोदी है आरक्षण को कोई छू नहीं सकता :नरेंद्र मोदी ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

वैशाली !हाजीपुर, हाजीपुर संसदीय लोकसभा सुरक्षित निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान के समर्थन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया । जनसभा को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश में जात-पात की राजनीति करके भ्रामक राजनीति फैलाई जा रही है कहीं आरक्षण के मुद्दे को तो कहीं संविधान को खत्म करने की बात कही जा रही है ।उन्होंने जोर देखकर कहा कि जब तक नरेंद्र मोदी जिंदा है, तब तक कोई संविधान को तथा आरक्षण को बदलने की बात तो दूर छू भी नहीं सकता । हमने भारतवर्ष के सभी वर्ग के लोगों को बिना भेदभाव किए ,सबका साथ सबका विकास के नारों पर कार्य किया है ,फिर भी कुछ लोग अपनी महत्वाकांक्षा प्राप्त करने के लिए किसी खास विशेष वर्ग को आरक्षण देने की मांग कर रहे हैं ,जो कहीं से उचित नहीं है ।विपक्ष के नेताओं द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि केंद्र सरकार ईडी ,सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है ,तो मैं खुले मंच से बता देना चाहता हूं कि जिन लोगों ने भारत का खजाना लूटा है,नौकरी के बदले जमीन ली है वैसे लोगों को भारत की जांच एजेंसियां कार्य कर रही है और पाई पाई वसुला जाएगा। चिराग पासवान की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि चिराग एक कुशल सांसद है, इसमें सीखने तथा समझने की पूर्ण शक्ति है मैं जीताने के लिए कहने नहीं आया हूं। यह तो जीता हुआ है सिर्फ मैं रामविलास जी की धरती को नमन करने के लिए आया हूं। ताकि उनकी आत्मा को मेरे आने से प्रसन्नता प्राप्त हो सके। आप लोगों का दिया हुआ एक-एक वोट केंद्र में स्थाई सरकार बनाएगी ,इसलिए आप सभी अपना कीमती वोट चिराग पासवान को हेलीकॉप्टर छाप पर देकर मोदी के हाथ को मजबूत करें। चुनावी जनसभा को संबोधित करने वाले में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ,लालगंज विधायक संजय सिंह, रीना पासवान ,पूर्व सांसद रामकिशोर उर्फ रामा सिंह, राष्ट्रीय लोक मोर्चा लालदेव राम ,जदयू अध्यक्ष सुभाष कुमार सहित अन्य लोग शामिल है ।समारोह की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ प्रेम सिंह कुशवाहा ने की। जनसभा में उमरी जन सैलाब ने यह साबित कर दिया कि अभी भी मोदी का जलवा बाकी है। आगे कार्रवाई मतदाताओं की हाथों में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.