May 3, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ तथा चेहरा कला में इंडिया गठबंधन चुनाव कार्यालय का मंगलवार को उद्घाटन ।

महुआ तथा चेहरा कला में इंडिया गठबंधन चुनाव कार्यालय का मंगलवार को उद्घाटन ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।।

वैशाली! महुआ, 20 मई को होने वाले हाजीपुर संसदीय सुरक्षित लोकसभा चुनाव के लिए सभी दलों द्वारा जोर आजमाइश में गति आ गई है ।जगह-जगह कार्यालय के उद्घाटन, रोड शो, जनसभाएं तथा जनसंपर्क अभियान में तेजी आती जा रही है ।बताते चले की हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से इंडिया महागठबंधन उम्मीदवार शिवचंद्र राम के द्वारा विभिन्न प्रखंड मुख्यालय में कार्यालय का विधिवत उद्घाटन करने का सिलसिला जारी है मंगलवार के दोपहर बाद महुआ तथा चेहरा कला दो जगह पर कार्यालय का विधिवत उद्घाटन उम्मीदवार शिवचंद्र राम तथा स्थानीय विधायक डॉ मुकेश रोशन द्वारा किया जाएगा। इसकी जानकारी महुआ प्रखंड अध्यक्ष नसीम रब्बानी एवं चेहरा कला प्रखंड अध्यक्ष सुबोध कुमार राय ने संयुक्त रूप से दी है ।उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि महागठबंधन के सभी घटक दल के नेता, कार्यकर्ता, पंचायत अध्यक्ष, सभी बूथ अध्यक्ष एवं पार्टी के सभी पदाधिकारी उद्घाटन के समय उपस्थित रहेंगे। बचे हुए शेष दिनों में रणनीति के तहत एक-एक मतदाता तक पहुंचकर अपने उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने के लिए अपील की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.