May 3, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जे आर ए एजुकेशन ग्रुप के संत जॉन’ एकेडमी के छात्र छात्रों ने 10वीं तथा 12 वीं परीक्षा में परचम लहराया।

जे आर ए एजुकेशन ग्रुप के संत जॉन’ एकेडमी के छात्र छात्रों ने 10वीं तथा 12 वीं परीक्षा में परचम लहराया।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

वैशाली !हाजीपुर, जे आर ए एजुकेशन ग्रुप के द्वारा संचालित तीन स्थानों पर संत जॉन्स एकेडमी के छात्र छात्राओं ने सीबीएसई 10वीं तथा 12वीं की परीक्षा में अपार सफलता प्राप्त करते हुए जिले में अपने विद्यालय का परचम लहराया। बताते चले की सीबीएसई के द्वारा 10वीं तथा 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है ,जिसमें जे आर ए एजुकेशनल ग्रुप द्वारा संचालित संत जॉन’ एकेडमी के छात्र छात्राओं द्वारा 10वीं तथा 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किया । विद्यार्थियों के प्रदर्शन को देखते हुए विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई ।संत जॉन ग्रुप के अंतर्गत संचालित होने वाले विद्यालयों में महुआ संत जॉन एकेडमी, मनपुरा ,बासमती नगर केशोपुर वैशाली स्थित संत जॉन एकेडमी तथा हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया हीलालपुर संत जॉन एकेडमी के छात्र-छात्राओं में बेहतर प्रदर्शन किया।दसवीं के परिणाम में पुष्कर राज तथा श्रेयसी सिंह ने सर्वाधिक 98% अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रौशन किया ।90% से अधिक अंक लाने वाले छात्रों की संख्या लगभग 30 है, वहीं 80% से 90% तक अंक लाने वाले छात्रों की संख्या 45 है ।परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। 12वीं के परिणाम से मुस्कान कुमारी ने सर्वाधिक 97%, संस्कृति 94.2%, अश्विनी कुमार 93.6 ,समिधा 94% तथा उज्जवल राज ने अपना परचम लहराया ।उन छात्रों ने में लकी कुमारी, आदित्य राज चौधरी एवं आदित्य राज प्रमुख हैं ,जिसने 92% से अधिक अंक प्राप्त करने में सफल रहे ।बेहतर परिणाम प्राप्त करने वाले छात्रों में खुशी राज, अरमान अंसारी ,प्रिंस राज, अभिषेक कुमार सिंह शामिल है। सभी सफल छात्र-छात्राओं को j आर ए एजुकेशनल ग्रुप के सचिव जागेश्वर राय एवं जनरल मैनेजर श्रीमती आरती राय हृदय से बधाई देते हुए भारतवर्ष के कुशल नागरिक बनने की आशीर्वचन दिया। विद्यालय के शिक्षकों ने सफलतम छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.