April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बिहार*मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य के लिए मज़ार पर चादर पोशी*

*मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य के लिए मज़ार पर चादर पोशी*

समस्तीपुर(जकी अहमद)

अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शारिक रहमान लवली के नेतृत्व में ताजपुर रोड स्थित मखदूम जलाल पीर चिश्ती रहमतुल्लाह अलैहे के मज़ार शरीफ पर चादरपोशी करते हुए हाल ही में कोरोना पॉजिटिव हुए मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य तथा दीर्घायु जीवन दुआ की गई। इस मोके पर शारिक रहमान लवली ने कहा की अमन – सकून और शांति, सदभाव के साथ बिहार में विकास की नई इबारत लिखने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे देश के लिए ज़रूरत बन चुके हैं। अतः हम इनके जल्दी स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए दुआ करते हैं। दुआ कराने वाले मौलाना मो0 क़ासीम मज़हरी ने मुख्यमंत्री के साथ – साथ पूरे देश मे सुख-शांति के लिए दुआ करते हुए इस कोरोना से निजात के लिए खास तौर से दुआ किया।
इस कार्यक्रम में मज़ार शरीफ के खादिम मो0 शब्बीर अहमद फरीदी, आदिल खान, दानिश कमाल, अनवर आलम, मो0 फूल हसन “टुन्नी”, हाफ़िज़ इमरान अली रंगरेज़, अफजाल अहमद उर्फ उजाले, पूर्व प्रमुख शिव शंकर महतो, संतोष कुमार साह, संजीत कुशवाहा, धनंजय कुमार सिंह, बनारसी ठाकुर, मो0 तौहीद अंसारी उर्फ नन्हें, मौलाना अयाज़ अहमद, अनवार हुसैन, फ़राज़ अनवर, हाफ़िज़ मंज़ूर आलम, मो0 शमसाद हसन, अर्शी आलम, मो0 साहेब जान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.