*जन सारोकार के मुद्दे को लेकर संघर्षशील उम्मीदवार को माले करेगी समर्थन*
*जन सारोकार के मुद्दे को लेकर संघर्षशील उम्मीदवार को माले करेगी समर्थन*
*ताजपुर को विकसित करने के संकल्प को लेकर अध्यक्ष पद पर 14 सितंबर को बंदना सिंह करेगी नामांकन*
*पार्षद पद पर वार्ड-26 से राजदेव प्रसाद सिंह एवं वार्ड-27 से ललन कुमार दास करेंगे नामांकन*
ताजपुर, समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
ताजपुर / समस्तीपुर : – – 10 सितंबर ’22
विकास की रौशनी से कोसों दूर ताजपुर को विकास के रास्ते पर लाने के लिए जारी संघर्ष में शामिल स्वच्छ एवं संघर्षशील उम्मीदवारों को भाकपा माले समर्थन देगी. ताजपुर नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर लोकप्रिय महिला अधिकार कार्यकर्ता बंदना सिंह, वार्ड संख्या-26 से वार्ड पार्षद पद पर राजदेव प्रसाद सिंह, वार्ड-27 से 14 सितंबर को अनुमंडल कार्यालय पर अपने समर्थकों के साथ नामांकन करेंगे.
इस आशय का निर्णय शुक्रवार को संपन्न मोतीपुर वार्ड- 26 में ग्रामीणों की बैठक में लिया गया.
बैठक को संबोधित करते हुए माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि ताजपुर में बिजली संकट, जर्जर सड़क, नाला, जलजमाव आदि समस्या से जनता परेशान हैं. पूर्व जनप्रतिनिधियों द्वारा इन मुद्दों का न तो अधिकारियों से समाधान कराया गया और न ही अफसरशाही के खिलाफ संघर्ष किया गया. अत: विकास की रौशनी से कोसों दूर बेपटरी ताजपुर को विकास की पटरी पर लाने के लिए भाकपा माले संघर्षशील उम्मीदवारों को अपना समर्थन देगी. भाकपा माले नेता ने संघर्षशील उम्मीदवारों को वोट देकर विजयी बनाने की अपील ताजपुर नगर वासियों से की.
मौके पर ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, आसिफ होदा, मो० गुलाब, राजदेव प्रसाद सिंह, ललन दास, मो० एजाज, मो० शकील, अर्जुन कुमार, बासुदेव राय, अर्जुन शर्मा, विष्णुदेव कुमार, दिनेश प्रसाद सिंह, कैलाश सिंह, सुनील शर्मा, रामबाबू सिंह, मनोज कुमार सिंह, जीतेंद्र सहनी, शंकर महतो, संतोष कुमार, रंजीत दास, संजीव कुमार राय, अब्दुल क्यूम समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे.।
