प्रत्याशी द्वारा चुनाव में किये गये खर्च की भरपाई चुनाव आयोग करे, गलती चुनाव आयोग की है प्रत्याशी की नहीं- बंदना कुमारी
प्रत्याशी द्वारा चुनाव में किये गये खर्च की भरपाई चुनाव आयोग करे, गलती चुनाव आयोग की है प्रत्याशी की नहीं- बंदना कुमारी
ताजपुर , समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
ताजपुर / समस्तीपुर : – – – 5 अक्टूबर 2022
प्रथम चरण का मतदान 10 अक्टूबर को एवं दूसरा चरण का मतदान 20 अक्टूबर को होना था लेकिन 4 अक्टूबर को अचानक चुनाव आयोग ने हाई कोर्ट के आदेश पर अगले आदेश तक चुनाव को स्थगित कर दिया है जो दुर्भाग्यपूर्ण है. कई उम्मीदवार समाज में बदलाव लाने के लिए अपनी गाढ़ी कमाई लगाकर, उधार, पैचा एवं कर्ज लेकर चुनाव लड़ रहे थे. अचानक चुनाव स्थगित किये जाने से उम्मीदवारों का खर्चा बेकार हो गया. ऐसी स्थिति में चुनाव आयोग को उनके खर्चे की भरपाई करना चाहिए साथ ही चुनाव स्थगित होने में गलती सरकार की हो या चुनाव आयोग की हो उस पर कारवाई होनी चाहिये.
उक्त बातें ऐपवा जिला अध्यक्ष सह ताजपुर नगर परिषद के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार बंदना कुमारी ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी. उन्होंने आगे कहा कि उम्मीदवारों के खर्च की भरपाई राज्य सरकार द्वारा बिहार निर्वाचन आयोग से वसूल कर उम्मीदवारों को दिया जाना चाहिए साथ ही हाई कोर्ट द्वारा राज्य सरकार और चुनाव आयोग के गैरजिम्मेदार पदाधिकारियों पर करवाई किया जाना चाहिए.
