बच्चों में नैतिक विकास के लिए आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित
बच्चों में नैतिक विकास के लिए आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित
विभूतिपुर/समस्तीपुर
प्रखंड अंतर्गत संचालित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय चकविदुलिया में बच्चों में नैतिक विकास के लिए विद्यालय की ओर से आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी पाठशाला के संचालिका बीके रंजना, सतीश चंद्र चौधरी, रामदेव, रामनारायण, लक्ष्मी रमन अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। उपस्थित अतिथियों द्वारा आध्यात्मिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में नैतिक विकास पर जोड़ दिया गया वहीं संचालिका बीके रंजना के द्वारा आध्यात्मिक में स्पिरिचुअल नॉलेज को जोड़ा गया। उन्होंने कहा कि बच्चों में शुद्धता का ज्ञान, शुभ सोचना, शुभ करना एवं शुभ देखना तभी संभव होगा जब बुद्धि परमात्मा शिव से जुड़ी होगी। बच्चों के विचारों में परिवर्तन कर उनमें पॉजिटिव एनर्जी भरना हम सबों का दायित्व है। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका एवं सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
