छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक परिभ्रमण
छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक परिभ्रमण
विभूतिपुर/समस्तीपुर
प्रखंड अंतर्गत संचालित जेपीएनएस नरहन उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पॉलीटेक्निक कॉलेज समस्तीपुर का शैक्षणिक परिभ्रमण किया। छात्रों को यह परिभ्रमण विद्यालय की एचएम कुमारी किरण सिन्हा एवं शिक्षक बाबू प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में कराया गया।महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ.अफताब अंजुम एवं प्रो. नीरज कुमार के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रयोगशालाओं, कार्यशालाओं एवं कक्षाओं का अवलोकन कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। परिभ्रमण को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया गया।
प्रस्थान के अवसर पर विद्यालय के वरीय शिक्षक विनीत कुमार, अजीत कुमार, कुमारी रजनी, दिनेश चंद्र, डॉ. लक्ष्मी नारायण सिंह, मुकेश कुमार, गुलफसन खातून, अजय कुमार, प्रणव पोद्दार, मो. अबुजर, वशिष्ठ कुमार, मनोज कुमार, सच्चिदानंद, लक्ष्मीकांत एवं लिपिक रश्मि कुमारी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।
