April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अल कौसर सोसायटी द्वारा किशोर न्याय अधिनियम मुद्दे एवं चुनौतियां विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

अल कौसर सोसायटी द्वारा किशोर न्याय अधिनियम मुद्दे एवं चुनौतियां विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

रिपोर्ट नसीम रब्बानी

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश।

अल कौसर सोसायटी द्वारा
प्राथमिक विद्यालय करेली (बालक )नयापुरा में किशोर न्याय अधिनियम मुद्दे एवं चुनौतियां विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें नौनिहालों को गुड टच बैड टच के साथ ही साथ उनके साथ बढ़ रहे यौन अपराधों के प्रति उन्हें जागरूक किया गया और कार्यक्रम को रोमांचक बनाने के लिए इस विषय पर एक प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता कराई गई जिसमें प्रश्नों के सही उत्तर देने पर बच्चों को उपहार दिया गया नाजिया ने बताया कि उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से चमक उठे। विद्यालय की अध्यापिका सबीहा फारुकी एवं नन्हे वेद ने मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अपराध बुके देकर स्वागत किया। पुलिस अधीक्षक अपराध जनपद प्रयागराज सतीश चंद्र ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस उनकी मित्र हैं अगर उन्हें किसी तरीके की समस्या है तो वह बेझिझक बिना डरे अपनी बात उन्हें बता सकते हैं अगर उन्हें कोई परेशान कर रहा है तो वह अपने माता पिता एवं अपनी अध्यापिका से बताएं वह मन लगाकर पढ़ाई करें पढ़ लिख कर अच्छे नागरिक बने।संस्था की अध्यक्ष एवम् अधिवक्ता नाजिया नफीस ने बच्चों को गुड टच बैड टच के बारे में बताया उन्होनें बच्चों को किसी भी अंजान व्यक्ति पर विश्वास ना करने को कहा।एसजेपीयू कुलदीप यादव एवम् बाल कल्याण पुलिस करेली रणवीर सिंह द्वारा बच्चों को पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 और चाइल्डलाइन नंबर 1098 के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सदस्य, पुलिस विभाग के साथ ही साथ विद्यालय की अध्यापिका सबीहा फारुक,किश्वर जहां, संदीप ,अभिषेक सलमान ,सुनीता, उर्मिला ,पलक त्रिपाठी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.