April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

विधायक की पहल पर जिलाधिकारी ने किया ताजपुर जलजमाव का मुआयना।

विधायक की पहल पर जिलाधिकारी ने किया ताजपुर जलजमाव का मुआयना।

ताजपुर, समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट

ताजपुर /समस्तीपुर : – – – ताजपुर बाजार में बनी जलजमाव का मुआयना समस्तीपुर जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह ने किया।स्थानीय लोगों ने बताया कि ताजपुर बाजार के थाना मोड़,हाॅस्पीटल रोड के समीप जलजमाव से भयावह स्थिति बनी हुई है जलजमाव के कारण महामारी की आशंका बन गई है।सड़क में जलजमाव के कारण लोगों को पैदल आवागमन में भी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।जिलाधिकारी ने मौजूद नगर आयुक्त विभूति रंजन एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार से अगले अड़तालीस घंटे में जलजमाव की समस्या का निदान करने तथा जलजमाव की समस्या के स्थायी निदान के लिए अतिशिघ्र नाला निर्माण हेतु अग्रेत्तर कारवाई करने को कहा।मौके पर राजद जिला महासचिव तबरेज आलम,युवा राजद नगर अध्यक्ष अजहर मिकरानी,मजहर आलम अशोक महतो,नगर महासचिव प्रशांत चौधरी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.