April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

छट पूजा के दौरान पोखर में तैराकी कर रहे युवक की पानी मे डूबने से मौत

छट पूजा के दौरान पोखर में तैराकी कर रहे युवक की पानी मे डूबने से मौत

 

मोरवा, समस्तीपुर से अब्दुल कादिर के राजेश कुमार राजू की रिपोर्ट

समस्तीपुर/मोरवा:-सरायरंजन थाना क्षेत्र के जितवारपुर कुमिहरा पंचायत के वार्ड 9 निवासी शिवनाथ पासवान के 20 वर्षीय पुत्र उदित कुमार की मौत पोखर में डूबने से हो गयी है।उक्त घटना मोरवा दक्षिणी पंचायत के सिमा स्थित नुनु बाबू के पोखर में अहले सुबह छट पूजा के दौरण पोखर में तैरने के लिए तीन लड़का जैसे ही पानी मे कूदा इसी दौरण एक लड़का गहरे पानी मे चले जाने से एक युवक की मौत हो गयी।पंचायत के ग्रामीणों व स्थानीय गोताखोर की टीम के अथक प्रयास से तीन घंटे बाद शव बरामद कर लिया।घटना की सूचना मिलते ही
सीओ पंकज कुमार झा,थाना अध्यक्ष राम चन्द्र चौपाल,पुलिस दल बल के साथ पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमोडम हेतु समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।मौके पर मुखिया प्रिय रंजन गोपाल,मुखिया नवीन सिंह,मुखिया महेंद्र राय,जिला परिषद अरुण गुप्ता,जनप्रतिनिधि सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.