April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जीएसटी के छापे पर तत्काल रोक लगाई जाए – आफताब आलम

जीएसटी के छापे पर तत्काल रोक लगाई जाए – आफताब आलम

सर्वे छापे के नाम पर अधिकारी मनमानी कर रहे है।

रिपोर्ट सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

समाजवादी पार्टी के महानगर पूर्व सचिव आफताब अहमद ने कहा कि गोरखपुर में व्यापार से एवं उत्तर प्रदेश के साथ साथ पुरे जिले में जीएसटी विभाग द्वारा सर्वे छापें डाल कर व्यापारियों के शोषण पर रोष व्यक्त किया गया और सपा नेता आफताब अहमद ने कहा इन छापो को तत्काल रोक जाए इन छापे सर्वे से व्यापारी समाज भयभीत है और दहशत में है इस सर्वे छापे से इंस्पेक्टर राज को और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा पिछले कई दशकों से यह सर्वे छापे बंद थे इस सर्वे को बंद करा कर व्यापारियों को राहत प्रदान करने की कृपा करे। GST के अधिकारियों द्वारा तत्काल प्रभाव से इस पर रोक जाए जीएसटी अधिकारी व्यापारियों से किस तरह का सहयोग चाहते हैं पहले अपनी नियत को स्पष्ट करें। तत्काल अगर इस पर रोक नहीं लगाया गया तो समाजवादी पार्टी इसके लिए बड़ा आंदोलन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.