*ट्रेन के चपेट में आने से दादी पोते की मौत, घर में मचा कोहराम*
*ट्रेन के चपेट में आने से दादी पोते की मौत, घर में मचा कोहराम*
समस्तीपुर(जकी अहमद)
समस्तीपुर – बरौनी रेलखंड के नाजिरगंज स्टेशन के निकट ट्रेन की चपेट में आने से दादी – पोते की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मच गया है। मृतका की पहचान शंकर साह के 55 वर्षीय पत्नी शांति देवी और गणेश साह के 5 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के तौर पर हुई है। दोनों रिश्ते में दादी – पोता थे। मिली जानकारी के अनुसार मृतका का घर गुमटी के पास है। ट्रेन आने की सूचना पर रेलवे गुमती बंद हो गयी। इसी दौरान शांति देवी का पोता आदित्य खेलते – खेलते रेलवे ट्रैक पर चला गया। ट्रेन आते देख पोते को बचाने के लिए दादी शांति देवी भी दौड़ पड़ी और इस दौरान दोनों ट्रेन की चपेट में आ गये। जिससे ट्रेन से कटकर दोनों दादी – पोते की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों दादी – पोते के लाश को रेलवे ट्रैक से उठाकर पास स्थित मृतका के घर में रखा गया। एक साथ घर के दो सदस्यों की दर्दनाक मौत होने से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
