*जाति आधारित जनगणना को लेकर खानपुर में दी गई ट्रेनिंग*
*जाति आधारित जनगणना को लेकर खानपुर में दी गई ट्रेनिंग*
समस्तीपुर(जकी अहमद)
खानपुर प्रखंड के सिरोपट्टी उच्च विद्यालय के सभा कक्ष में मंगलवार को प्रथम दिन जातीय आधारित गणना ट्रेनिंग का शुभारंभ किया गया।बीडीओ गौरी कुमारीं व सांख्यिकी पदाधिकारी मनोज कुमार झा व मास्टर ट्रेनर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। बीडीओ ने कहा की यह गणना 7 से 21 जनवरी तक प्रथम चरण का होगा। उन्होंने कहा कि यह कार्य निष्पक्ष व पारदर्शिता के साथ करना है। कोई भी घर बंचित नही रहे और किसी का दुबारा प्रविष्टि न हो यह सुनिश्चित करना है। संचालन मास्टर ट्रेनर लाल बाबू ने किया। प्रथम दिन चार बैच के पर्यवेक्षक व प्रगणक को प्रशिक्षण में शामिल किया गया था। मास्टर ट्रेनर महेश प्रसाद यादव, लाल बाबू, रूदल कुमार, राजीव कुमार झा,उमेश दास, मो0 एजाज अहमद अंसारी, ललित कुमार सिंह, रोमा कुमारीं, उमेश दास आदि ने बताया कि गणना से पहले नज़री नक्शा बनाना है जिसके लिए बताया गया कि उत्तर पश्चिम दिशा से शुरू करना है और दक्षिण पूर्व दिशा में अंत करना है। इसके अलावा, नजरी नक्सा निर्माण व मकान सूचीकरण पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया। साथ ही बेघर परिवारों की सूची भाग तीन में संधारित करने को कहा। प्रशिक्षण में सीमा कुमारी, किरण, सुबोध कुमार सहनी, दिलीप कुमार राम, कुमार सानू, मन मोहन चौधरी, गणेश प्रसाद सिंह, कैलाश सहनी आदि मौजूद थे।
