April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

*उर्वरक सरकारी दर से अधिक राशि लेने पर होगी कार्रवाई :- बीडीओ*

*उर्वरक सरकारी दर से अधिक राशि लेने पर होगी कार्रवाई :- बीडीओ*

समस्तीपुर (जकी अहमद)

वारिसनगर स्थित प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को ई किसान भवन के सभागार में प्रखंड उर्वरक समिति कि बैठक आयोजित कि गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख राजु कुमार जबकि संचालन प्रखंड कृषि पदाधिकारी मोहित चंद्र पासवान ने की। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार वर्मा ने उर्वरक प्रतिष्ठान के समस्या को ध्यान पूर्वक सुने और दुकानदारों को सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही किसानों को उर्वरक देने कि बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई दुकानदार इसका उलंघन करता है या इस बात को शिकायत मिली तो उस पर कानूनी कार्रवाई कि जाएगी। वहीं प्रखंड प्रमुख राजु कुमार उर्वरक दुकानदारों को कहा कि आपलोग मूल्य तालिका एवं भंडार का विवरण अपने अपने दुकानों में साफ साफ लिखकर बोर्ड पर रखें ताकि किसानों को किसी प्रकार कि कोई कठिनाई न हो। मौके पर जिला पार्षद हेमंत कुमार, अरविंद कुमार, संजय कुमार, मुकेश कुमार देव, प्रभात कुमार, मनोज कुमार दत्ता, रघुनाथ चौधरी, कर्पूरी देव, रंजन कुमार, राम अमोद ठाकुर, शम्स कमर अंसारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.